बच्चन साहब ने शोले के लिए फीस नहीं मांगी थी, फिल्म हिट होने पर जरूर उन्हें फीस दी थी: रमेश सिप्पी
मुंबई. शोले जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म बनाने वाले रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को साझा करते हुए उस वक्त का एक वाकया साझा किया। उन्होंने बताया-हम दोनों का रिश्ता कमोबेश दोस्ती वाला ही रहा। वे कुछ ही साल मुझ से बड़े हैं। हम दोनों ने अपने अपने हिस्से का सफर भी साथ ही तय किया।
बहुत पहले ही शोले की कास्ट में आ गए थे: रमेश ने बताया -"जंजीर, दीवार और शोले से पहले तक उनकी सात आठ फिल्में भी नहीं चली थीं। यहां तक नेगेटिव बातें होने लगीकि ये तो ले डूबेगा सबको। बहरहाल, शोले से ठीक पहले जंजीर, दीवार से उनकी सफलताओं का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि शोले में उनकी कास्टिंग इन फिल्मोंसे पहले हुई थी। मैं तब तक अंदाज, सीता और गीता जैसी फिल्में बना चुका था।"
चीजों को ऑव्जर्ब करने की उनकी आदत शुरू से थी। सेट पर आकर वे बाकी कलाकारों के जत्थे से जरा दूर बैठते थे। शॉट टेकिंग से लेकर वे बाकी तकनीकियों पर भी काफी ध्यान देते थे। वे चौबीसों घंटे नई चीज सीखने वालों में रहे हैं औरआज भी वैसे ही हैं।
कुली के बाद छोड़ दी थी शराब : अमिताभ की ड्रिंकिंग हैबिट के बारे में रमेश कहते हैं- सफलता के शिखर पर होने के बाद भी उन्होंने शुरूआत से ही नियंत्रित जीवन जीना शुरू कर दिया था। शोले से पहले उनकी थोड़ी बहुत ड्रिंकिंग हैबिट थी। पर उसके बाद उन्होंने उसे बहुत कम कर दिया। कुली के बाद तो उन्होंने उसे पूरी तरह छोड़ ही दिया।
कई फिल्मों में थे साथ : रमेश ने आगे कहा-"शोले के बाद चार और फिल्में हमने साथ में कीं। एकाध फिल्में जरूर जो हमने डिसकस की, वे बन नहीं पाईं। बच्चन साहब ने शोले के टाइम फीस नहीं डिमांड की थी। फिल्म हिट होने पर जरूर दिया गया था। फिल्म में पहले से ही हेमा मालिनी,संजीव कपूर, धर्मेन्द्रऔर जया भादुड़ीजैसे स्टार थे। तब मैं बिल्कुल नहीं चाहता था कि और कोई बड़ा स्टार कास्ट किया जाए। उसकी बजाय अच्छा कलाकार लिया जाए।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33nPuI1

No comments