Breaking News

लक्ष्य आधारित इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बनाने से मिल सकता है अच्छा रिटर्न

यूटिलिटी डेस्क. हाल में हम सब ने दशहरा मनाया। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिहाज से देखें तो हमें निवेश की उन बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रयास करना चाहिए, जो लॉन्ग टर्म में हमारे निवेश के पोर्टफोलियो को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी ही कुछ बुरी आदतों में शामिल हैं: 1. बाजार के बारे में अंदाज लगाते रहना, 2. निवेश को लेकर लंबी अवधि के बारे में न सोचना, 3. सुनी-सुनाई बातों पर निवेश करना, 4. हाल में मिले अच्छे रिटर्न पर अधिक ध्यान देना, 5. निवेश के पोर्टफोलियो में उचित एसेट एलोकेशन न करना आदि आते हैं। लेकिन इनसे भी बड़ी खराब आदत है बाजार की बढ़त में ज्यादा रिटर्न का लालच और गिरावट के दौरान अत्यधिक डर दिखाना। निवेशक अक्सर अपने निवेश के फैसले जल्दबाजी में लेते हैं जो उचित नहीं है। बाजार में कमजोरी के या भारी उतार-चढ़ाव के समय वह अक्सर तेजी से बाजार से पैसे निकालने लगते हैं या तेज बढ़त के बाद जल्दबाजी में शेयरों में निवेश बढ़ा देते हैं।


सही निवेश की दिशा में बढ़ने का पहला कदम है अपने लक्ष्य आधारित अप्रोच अपनाते हुए अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बनाना। सबसे पहले यह जानें कि आपके वित्तीय लक्ष्य क्या हैं? वे कौन-से शेयर हैं जो आपको बेहतर रिटर्न दिला सकते हैं। निवेश की बुरी आदतों से मुक्ति पाने का सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि आप एसेट एलोकेशन पर फोकस रखें। यानी इक्विटी, डेट गोल्ड, एफडी आदि निवेश के विभिन्न माध्यमों में आपको कितनी मात्रा में निवेश रखना है इस पर नजर बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहें। शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म में भारी उतार-चढ़ाव का रुझान दिख सकता है, लेकिन इनमें लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना भी होती है। ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में निवेश करना चाहते हैं और बाजार की पूरी समझ नहीं है वे अपनी जोखिम क्षमता के मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश का विकल्प भी चुन सकते हैं।


समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें
नियमित आधार पर अपने निवेश के पोर्टफोलियो की समीक्षा करना बेहद जरूरी है। जिन कंपनियों में आपने निवेश कर रखा है उनके कारोबार का विश्लेषण कर अपने निवेश में बदलाव कर पोर्टफोलियो को संतुलित करते रहें। आप जितना लंबी अधिक के लिए निवेश करते हैं उस निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35pGAvr

No comments