Breaking News

शोएब अख्तर ने कहा- विराट मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन कप्तान; उनके लिए देश की जीत पहले

खेल डेस्क. शोएब अख्तर ने विराट कोहली को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन कप्तान बताया है। अख्तर के मुताबिक, कोहली का अंदाज ही निराला है। वो बेखौफ और बिंदास तरीके से कप्तानी करते हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि वो खुद के प्रदर्शन से ज्यादा टीम की जीत को तरजीह देते हैं। साउथ अफ्रीका इस वक्त भारत के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 2-0 से जीत चुकी है। तीसरा टेस्ट रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा। विराट ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 254 रन बनाए थे।

दूसरों से मीलों आगे हैं कोहली
शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “भारत अपने घर में 11 लगातार सीरीज जीत चुका है। विश्व कप के बाद मैंने कहा था कि कोहली लगातार अच्छी कप्तानी कर रहा है। उसको पता है कि किन बैट्समैनों या बॉलर्स को खिलाना है। विराट के अलावा जो दूसरे कप्तान हैं, उनमें वो बात नहीं। वो दोयम दर्जे की कप्तानी करते हैं। जो रूट ने एशेज में घटिया कप्तानी की। फाफ डुप्लेसी से डीविलियर्स ने वर्ल्ड कप में खेलने की बात कही लेकिन वो सुनने तैयार नहीं था। थोड़ा बहुत केन विलियम्सन में दम दिखता है। हमारा सरफराज तो चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से ही घूमा हुआ है।”

भारतीय तेज गेंदबाज बेहतर
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने आगे कहा, “शमी, उमेश और इशांत कितनी शानदारी गेंदबाजी कर रहे हैं। यही हाल रविंद्र जडेजा का भी है। विराट निडर और बेखौफ कप्तानी करता है। आप दूसरे टेस्ट को ही देख लीजिए। वो आसानी से 300 रन बना सकता है। जडेजा को शतक का मौका दे सकता था। लेकिन, उसने टीम और देश को महत्व दिया। पारी घोषित कर दी। पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज। ये सभी टीमें टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन कर रही हैं। अगर ऐसा ही रहा तो फिर टेस्ट क्रिकेट देखेगा कौन? विराट पंजाबी है और पंजाबी दिलेर नहीं होगा तो कौन होगा। 250 रन तो वो कभी भी बना सकता है।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर ने विराट कोहली को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन कप्तान बताया है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33srDXI

No comments