मन उदास रहता है तो रोज सुबह करना चाहिए मेडिटेशन और ऊँ शब्द का जाप बार-बार करें
जीवन मंत्र डेस्क। बदलती जीवन शैली और लगातार काम करते रहने की वजह से काफी लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। काम करने के बाद भी सकारात्मक फल नहीं मिलते हैं तो मन उदास हो जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ऐसी नकारात्मकता से बचने के लिए रोज सुबह कुछ खास काम करते रहने से ये परेशानियां दूर हो सकती हैं। जानिए उदासी दूर करने के लिए और एकाग्रता बढ़ाने के लिए कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं...
- रोज सुबह जल्दी उठें और ध्यान करें
रोज सुबह जल्दी उठें और उठने के बाद कुछ देर के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। ध्यान करते समय ऊँ शब्द का बार-बार जाप करें। ये मंत्र उच्चारण लंबे स्वर में करना चाहिए। रोज ये काम करेंगे तो कुछ दिनों बाद ही सकारात्मक फल मिल सकते हैं। एकाग्रता बढ़ सकती है।
- कुछ देर घर के बाहर घूमें
रोज सुबह जल्दी उठने के बाद कुछ देर घर के बाहर प्राकृतिक वातावरण में घूमना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। साथ ही, इस काम की वजह से मन को शांति भी मिलती है, तनाव दूर होता है।
- सूर्य को जल चढ़ाएं
रोज सुबह नहाने के बाद सूर्य को एक तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। मंत्र जाप से मन शांत होते है। इस काम से स्वास्थ्य लाभ के साथ ही आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। सूर्य को आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, इस कारण सूर्य पूजा से ये लाभ भी मिलता है।
- हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बैठें
घर में हनुमानजी या शिवजी की ऐसी फोटो लगाएं, जिसमें वे ध्यान करते दिख रहे हैं। इस फोटो के दर्शन रोज करना चाहिए। अगर आप चाहें तो हनुमानजी की मूर्ति के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत होता है।
- क्रोध न करें
तनाव में हम क्रोध करने लगते हैं, इसकी वजह से परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए क्रोध को काबू करने की कोशिश करें। ये काम मेडिटेशन की मदद से हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WcxuOB
No comments