Breaking News

उबर के जरिए पब्लिक ट्रांसर्पोट में भी कर सकेंगे यात्रा, दिल्ली मेट्रो से हुई शुरूआत

यूटिलिटी डेस्क. सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उबर ने दिल्ली मेट्रो से समझौता किया है। इसके तहत उबर के जरिए सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसर्पोट)में यात्रा कर सकेंगे। मंगलवार को स्मार्ट मोबिलिटीसॉल्यूशंस कार्यक्रम में उबर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरूआत दिल्ली के 210 मेट्रो स्टेशनों से की जाएगी। इसके बाद अन्य शहरों के पब्लिक ट्रांसर्पोट में इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। भारत और एशिया में पहली बार दिल्ली में ही इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

  1. उबर ऐप में आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए जब कोई यूजर उबर पर अपनी लास्ट माइल तक की बुकिंग करेगा, तो घर से कैब उसे पिक करेगी और मेट्रो स्टेशन तक छाड़ेगी।

    • मेट्रो पहुंचकर आपको मेट्रो टिकट या पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप उबर ऐप पर एक कोड को स्कैन करके मेट्रो स्टेशन में एंट्री ले सकेंगे। मेट्रो स्टेशन से बाहर आने के लिए भी आपको कोड स्कैन करना होगा।
    • मेट्रो स्टेशन से बाहर आने पर कोई भी उबर कैब लेकर आप अपने सफर की लास्ट माइल डेस्टिनेशन तक जा सकते हैं। मेट्रो स्टेशन पर उबर बस की भी सुविधा मिलेगी।
  2. उबर की इस नई सुविधा के जरिए आप उबर ऐप में एक ही बुकिंग से पूरी यात्रा कर सकेंगे। इसमें किसी जगह से मेट्रो स्टेशन जाना, मेट्रो पकड़कर दूसरे मेट्रो स्टेशन पहुंचना और मेट्रो स्टेशन से अपनी मंजिल तक जाना शामिल है।

    • यानी आपको मेट्रो तक जाने और मेट्रो से किसी स्थान तक जाने के लिए बार-बार कैब बुक नहीं करना होगा और न ही मेट्रो टिकट खरीदना होगा।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N88ILo

No comments