Breaking News

टैक्सीबोट से विमान को रनवे पर लाने वाली दुनिया की पहली एयरलाइन बनी एयर इंडिया

यूटिलिटी डेस्क. एअर इंडिया दुनिया ऐसी पहली ऐसीएयरलाइन बन गई है जिसने यात्रियों से भरे ए-320 विमान की कॉमर्शियल फ्लाइट के लिए टैक्सीबोट का इस्तेमाल किया। टैक्सीबोट (टैक्सिंग रोबोट) का इस्तेमाल विमान को पार्किंग बे से रनवे तक खींचने के लिए जाता है। इस दौरान विमान के इंजन बंद रहते हैं जिससे कीमती ईंधन बचता है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने टैक्सीबोट के कॉमर्शियल फ्लाइट के लिए इस्तेमाल की शुरुआत दिल्ली में एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से मुंबई के लिए एआई665 फ्लाइट को रवाना करने के साथ की।


क्या है टैक्सीबोट?
पायलट की ओर से नियंत्रित टैक्सीबोट सेमी-रोबोटिक टो-बार होता है। पार्किंग बे से रनवे तक विमान को टैक्सीबोट के जरिए लाने से कार्बन इमिशन कम होता है जिससे वायु की गुणवत्ता बेहतर रहती है। इन टैक्सीबोट का इस्तेमाल सिर्फ़ डिपार्टिंग फ्लाइट के लिए होता है। विमान को इस तरह पार्किंग बे से रनवे तक लाने में विमान को इंजन ऑन करने लाने की तुलना में 85% कम ईंधन का इस्तेमाल होता है। ग्रीन एविएशन इको-सिस्टम की दिशा में इस पहल से बोर्डिंग गेट पर डिकंजेशन भी कम होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IRTokC

No comments