Breaking News

ऋतिक रोशन ने जाहिर की 'वॉर' की सफलता की खुशी, बोले- इस फिल्म के लिए बहुत लम्बा इंतजार किया

बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज फिल्म 'वॉर' ने दर्शकों को इंप्रेस किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह पहले दिन 51.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर जहां बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई तो वहीं, पहले वीकेंड में इसने 150 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा भी छुआ। 'सुपर 30' के बाद लगातार दूसरी फिल्म को मिल रही सक्सेस से ऋतिक बेहद खुश हैं। अपने करियर के इस फेज को लेकर उन्होंने दैनिक भास्कर के सोनुप सहदेवन से बात की।

सवाल : 'वॉर' की सक्सेस के बारे में आप कुछ कहना चाहते हैं?

जवाब : मैं बहुत खुशनसीब हूं, जो मुझे इस तरह की फिल्म में काम करने का मौका मिला। मैं खुद एक्शन एंटरटेनर्स का फैन हूं। मैंने काफी इंतजार किया, पर कोई अच्छी स्क्रिप्ट लेकर ही नहीं आया। लंबे समय बाद जब मैंने इस फिल्म को चुना तो उसे अपना सब कुछ दे दिया। मुझे इस फिल्म में अपने इमोशंस डालने में बड़ा मजा आया।

सवाल : 'वॉर' ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। यह कितने मायने रखता है?

जवाब :बॉक्स ऑफिस मेरे लिए महत्व रखता है, क्योंकि यह पब्लिक फीडबैक जानने का अच्छा जरिया है। लेकिन अगर आप बॉक्स ऑफिस को दिमाग में रखते हुए फिल्म साइन करते हैं तो वह गलत है। आमतौर पर मैं अपनी किसी फिल्म की फर्स्ट कॉपी देखने के बाद ही बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचता हूं।

सवाल : क्या अब हमारी एक्शन फिल्मों की तुलना हॉलीवुड से की जानी चाहिए?

जवाब : हमारा बजट बढ़ रहा है और मार्केट भी, लेकिन जब एक्शन की बात आती है तो हॉलीवुड से तुलना करना गलत है। क्या हमारी कोई फिल्म इतनी अच्छी होगी, जिसकी तुलना जिसे हम 'अवेंजर्स' से कर सकें। अभी हॉलीवुड की बराबरी करने में काफी वक्त है और इसकी दो वजह हैं। बजट और स्पेशलाइजेशन। स्पेशलाइजेशन तब आता है, जब हम जो कर रहे हैं, उस पर गर्व करें। सेट पर चाहे क्लैप ब्वॉय हो या स्पॉट ब्वॉय, हमें उसकी इज्जत करनी होगी। उसे महसूस कराना चाहिए कि वो जो कर रहा है, वह स्पेशल है। तब जाकर वह फिल्म खास बनेगी।

सवाल : 'सुपर 30' की रिलीज के बाद कई लोगों ने कहा कि आपको नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। आपका क्या कहना है?

जवाब : किसी एक्टर और उसकी एक्टिंग के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। अवॉर्ड हमारे टैलेंट को प्रोत्साहित करता है। जहां तक बात नेशनल अवॉर्ड है की तो यह आपके भीतर गर्व लेकर आता है। अगर नेशनल अवॉर्ड जीतता हूं तो सभी शुक्रगुजार रहूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Roshan Talks About The Success Of War At Box Office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VljscS

No comments