खरीदी के लिए क्रेडिट कार्ड ज्यादा मुफीद, सुरक्षा के साथ ब्याज की भी बचत
यूटिलिटी डेस्क. त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग ट्रेंड में है। कंपनियां भी डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 से 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही हैं। जानकारों की मानें तो त्यौहारी सीजन में बैंक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए सभी श्रेणियों के उत्पादों पर डिस्काउंट का ऑफर देते हैं। लेकिन इसके लिए डेबिड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना जरूरी है। ऐसे में पर धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी रखना चाहिए। साइबर धोखाधड़ी विशेषज्ञ फ्रैंक एबागनेल के मुताबिक डेबिट कार्ड के उपयोग से बैंक खाता असुरक्षित हो जाता है। धोखेबाज आपके खाते से मिनटों में सारे पैसे चुरा सकता है। जबकि क्रेडिट कार्ड में लिमिट तय होने से नुकसान भी कम है। डेबिट कार्ड में सीधे खाते से पैसा कटता है जबकि क्रेडिट कार्ड में बैंक या कंपनी सीमित वक्त के लिए पैसा देती है। इससे आपके बैंक खाते के पैसे भी बच जाते हैं और उस पर ब्याज भी मिलता है।
-
क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यही है कि बैंक अकाउंट में अगर किसी समय पैसे नहीं भी हैं, तब भी आप शॉपिंग कर सकते हैं।
- आपात स्थिति में इससे कैश भी निकाल सकते हैं, हालांकि उसका शुल्क काफी ज्यादा होता है। इसलिए आमतौर पर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से बचना चाहिए।
- इसके जरिए आप प्रोडक्ट्स को ईएमआई यानी आसान किस्तों पर खरीद सकते हैं।
-
इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसके होने पर आपको जरूरत से ज्यादा कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होती है।
- यह आपका चलता-फिरता बैंक अकाउंट होता है और इससे जब चाहें एटीएम के जरिए खाते में उपलब्ध धनराशि निकाल सकते हैं।
- यह निशुल्क होता है और इसका कोई मासिक ब्याज नहीं लिया जाता। कुछ बैंक एक सालाना फीस लेते हैं, जो बहुत साधारण सी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o6CyHk
No comments