पाक-श्रीलंका मैच में नजर आया विराट का पाकिस्तानी फैन, मैसेज देख भारतीय फैंस करने लगे तारीफ
खेल डेस्क. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को लाहौर में खेला गया। मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे विराट कोहली के एक पाकिस्तानी फैन नेभारतीय लोगों का दिल जीत लिया।इस शख्स ने अपने हाथ में एक शीट पकड़ रखी थी, जिसमें उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर के लिए एक खास मैसेज लिखते हुएउनके पाकिस्तान में खेलने की उम्मीद जताई। सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीर वायरल होते ही भारतीय फैंस नेउसकी तारीफ की और उसका सपना सच होने की उम्मीद जताई।
पाकिस्तान के ओकारा इलाके में रहने वाले शाहबाज शरीफ कासमी नाम केशख्स ने अपने मैसेज में लिखा था, 'विराट कोहली हमें उम्मीद है आप पाकिस्तान आएंगे और यहां क्रिकेट भी खेलेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं और मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। पाकिस्तान की ओर से ढेर सारा प्यार और ताकत।#PakVsSri #Lahore #Pakistan' बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले सात सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों के बीच आखिरी सीरीज साल 2012 में हुई थी, जब पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर आई थी। इसके बाद से ही दोनों टीमों का सामना सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स या एशिया कप में ही होता है।
पाकिस्तान दौरे पर थी श्रीलंकाई टीम
बुधवार को हुए आखिरी टी20 मैच के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुई तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खत्म हो गई। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-0 से जीता, तो वहीं टी20 सीरीज में मेहमान टीम ने मेजबान का 3-0 से सफाया कर दिया।
भारतीय फैन्स ने बरसाया प्यार
## ## ## ## ## ## ## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M5Vb7L
No comments