Breaking News

जियो से दूसरे नेटवर्क पर अभी भी इस वजह से हो रही कॉलिंग, नहीं लग रहे 6 पैसे प्रति मिनट

गैजेट डेस्क. जियो सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को आज से IUC चार्ज देना अनिवार्य हो गया है। जियो ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने पर अब 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने पड़ेंगे। इसके लिए ग्राहक को इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) टॉप-अप करवाना जरूरी होगा। यदि वे आईयूसी टॉप-अप नहीं कराते हैं तब दूसरे नेटवर्क पर कॉल नहीं लगेगा। हालांकि, अभी ये टॉप-अप सिर्फ उन ग्राहकों को कराना जरूरी है जिनके जियो प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई है।

प्लान की वैलिडिटी तक नहीं लगेगा चार्ज

यदि आप जियो ग्राहक हैं और आईयूसी टॉप-अप कराने जा रहे हैं, तब सबसे पहले अपने मौजूदा जियो प्लान की वैलिटिडी चेक करें। दरअसल, आईयूसी चार्ज उन ग्राहकों को देना होगा जो आज (10 अक्टूबर) के बाद रिचार्ज कराते हैं। यानी जिनके प्लान की वैलिडिटी 10 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है। यदि ग्राहक के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी है तब उसे आईयूसी टॉप-अप नहीं लेना होगा। नए रिचार्ज पर ही आईयूसी टॉप-अप लेना अनिवार्य है।

जियो के आईयूसी टॉप-अप की डिटेल

- 10 रुपए के टॉप-अप प्लान पर 124 IUC मिनट और 1GB डाटा मिलेगा
- 20 रुपए के टॉप-अप प्लान पर 249 IUC मिनट और 2GB डाटा मिलेगा
- 50 रुपए के टॉप-अप प्लान पर 656 IUC मिनट और 5GB डाटा मिलेगा
- 100 रुपए के टॉप-अप प्लान पर 1362 IUC मिनट और 10GB डाटा मिलेगा

ऐसे पता करें प्लान की वैलिडिटी

आपके मौजूदा जियो प्लान की वैलिडिटी कितनी है, इस बात का पता लगाने के लिए आपको MyJio ऐप इन्स्टॉल करना होगा। यहां पर आप दूसरे जियो नंबर की वैलिडिटी भी देख सकते हैं। अब मान लीजिए कि आपने जियो का अखिरी रिचार्ज 9 अक्टूबर को कराया है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। तब आपको इस पूरे साल यानी 31 दिसंबर, 2019 तक IUC चार्ज नहीं देना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
iuc charges apply after jio last recharge validity; know iuc charges rule


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324DXwO

No comments