श्रीलंका के हाथों मिली करारी हार से नाराज फैन ने सरफराज का कटआउट तोड़ डाला, वायरल हो रहा वीडियो
खेल डेस्क. हाल ही में पाकिस्तान में खेली गई टी20 सीरीज में श्रीलंका ने मेजबान टीम का 3-0 से सफाया कर दिया था।इसके बाद से ही टीम के कप्तान सरफराज अहमद फैंस के निशाने पर आ गए हैं और उनकी जमकर आलोचना हो रही है। गुस्साए फैंस उनसे कप्तानी वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन सरफराज के कट-आउट पर गुस्सा निकालते हुएनजर आ रहा है। ये वीडियो बुधवार को दोनों टीमों के बीच हुए सीरीज के आखिरी टी20 मैच के बाद का है। उस गुस्साए फैन ने सरफराज का कट-आउटतोड़ डाला।
वायरल वीडियो में टीम की हार से नाराज फैन सरफराज के कट-आउट पर मुक्के बरसाते और लात मारते नजर आ रहा है। वो उसे तोड़कर ही दम लेता है। किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'श्रीलंका के हाथों 3-0 से मिली हार के बाद एक फैन सरफराज खान से खुश नहीं है।'
पंजाब विधानसभा में सरफराज के खिलाफ प्रस्ताव
इसके बाद किए अपने एक अन्य ट्वीट में सादिक ने बताया कि 3-0 सेटीम की हार के बाद पंजाब विधानसभा में सरफराज को कप्तानी से हटाने के लिए एक प्रस्तावपेश किया गया। जिसमें कहा गया है पंजाब विधानसभा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के सफाए पर 'गहरे अफसोस और गुस्से' का इजहार करती है। टी-20 की नंबर वन टीम (पाकिस्तान) अपने से कहीं कम रैंकिंग वाली टीम से हार गई। इस शिकस्त के कारण पाकिस्तानी कौम में बेहद गम व गुस्सा देखा जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक सरफराज अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रहे, वे पाकिस्तान का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें क्रिकेट टीम के कप्तान पद से तुरंत हटाया जाना चाहिए।
##गैर-अनुभवी टीम से हारी पाकिस्तानी टीम
श्रीलंकाई टीम के दस सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से मना कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ज्यादातरगैर अनुभवी व नए खिलाड़ियों की टीम पाकिस्तान भेजी थी। इस टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने वनडे सीरीज तो जीत ली लेकिन टी-20 सीरीज गंवा दी। इसी वजह से पाकिस्तानी फैंस में बेहद नाराजगी है। इससे पहले विश्व कप 2019 में भारत के हाथों मिली हार के बाद भी पाकिस्तानी फैंस में सरफराज को लेकर भड़क गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B0DEY3
No comments