Breaking News

मोहम्मद कैफ बोले- इमरान खान आतंकियों और पाकिस्तानी सेना की कठपुतली बन गए

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए भड़काऊ भाषण को लेकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को खरी-खोटी सुनाई। कैफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पैदा करने वाली जमीन बन गई है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना और आतंकियों की कठपुतली कहा। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने भी इमरान खान का मजाक उड़ाया था।

कैफ ने इमरान को टारगेट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हां, आपके देश पाकिस्तान का आतंक से बहुत कुछ लेना देना है। यह आतंकियों का सुरक्षित जन्म स्थान है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में आपका भाषण दुर्भाग्यपूर्ण था। आप (इमरान) बहुत नीचे गिर गए हो। एक महान क्रिकेटर से सेना और आतंकियों की कठपुतली बन गए हो।’’

सहवाग ने 3 अक्टूबर को एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें एक एंकर इमरान की बेइज्जती करता नजर आ रहा है। सहवाग ने लिखा था, 'एंकर ने कहा, आप ब्रोंक्स (अमेरिका का एक शहर) के किसी वेल्डर की तरह बात कर रहे हैं।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'कुछ दिनों पहले यूएन में दिए निराशाजनक भाषण के बाद, ये आदमी खुद को अपमानित करने के लिए नए-नए तरीके इजाद करता दिख रहा है।'

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने सहवाग को जवाब दिया। गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘इमरान खान अब वह नहीं हैं जिन्हें दुनिया जानती थी।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोहम्मद कैफ और इमरान खान। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pT6J5B

No comments