Breaking News

महिला क्रिकेटर जेमिमाह और हर्लीन ने हरमनप्रीत के लिए गाया रैप सॉन्ग, वीडियो शेयर किया

खेल डेस्क. भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय (पुरुष-महिला मिलाकर) बन गई हैं। इस मौके पर क्रिकेटर जेमिमाह रोड्रिग्स और हर्लीन देओल ने हरमनप्रीत को बधाई दी और उनके लिए एक रैप सॉन्ग गाया। जेमिमाह ने गाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर भी किया।

हरमनप्रीत ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे टी-20 में हासिल की। भारतीय टीम यह मैच 105 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीका के 175 रन के जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि भारत ने सीरीज 3-1 से जीत ली।

धोनी और रोहित ने अब तक98 टी-20 खेले

हरमनप्रीत सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से दो मैच आगे हैं। धोनी और रोहित ने अब तक 98 टी-20 खेले हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक 72 टी-20 खेले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेमिमाह रोड्रिग्स और हर्लीन देओल (दाएं)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33aqAvu

No comments