Breaking News

टमाटर के बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए सरकार बेचेगी टमाटर प्यूरी

यूटिलिटी डेस्क. प्याज के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में सफल के आउटलेट पर सस्ती दरों पर टमाटर प्यूरी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने गुरुवार को मदर डेयरी को कहा कि सफल स्टोर्स पर टमाटर प्यूरी बेचें। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। टमाटर प्यूरी की सेल आज यानी शुक्रवार से सफर आउटलेट पर शुरू हो गई है।

  1. सफल के आउटलेट पर 25 रुपए में 200 ग्राम टमाटर प्यूरी का पैक मिलेगा। यह पैक 800 ग्राम टमाटर के बराबर होगा। टमाटर प्यूरी का इससे बड़ा 825 ग्राम का एक पैक 85 रुपए में ग्राहकों को उपलब्ध होगा जो 2.5 किलो टमाटर के बराबर होगा। आपको बता दें कि आमतौर पर 45 रुपए में 500 ग्राम टमाटर प्यूरी बाजार में उपलब्ध है।

  2. टमाटर के दाम में हुई वृद्धि को काबू करने के लिए बैठक में सप्लाई में कमी की भरपाई के अलावा अन्य उपायों पर भी चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि टमाटर उत्पादक राज्यों से दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सप्लाई बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा ताकि उपलब्धता बढ़ने से कीमतों को काबू किया जा सके। दिल्ली सरकार ने बताया कि टमाटर की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में गठित टीमों को इस काम में लगाया है।

  3. टमाटर प्यूरी टमाटर से बना एक गाढ़ा तरल है जो टमाटर को पकाने से बनती है। टमाटर प्यूरी सॉस की तुलना में अधिक गहरा स्वाद होता है। इसे सब्जी में टमाटर की जगह उपयोग किया जाता है।

  4. दिल्ली की आजादपुर मंडी में गुरुवार को टमाटर का थोक भाव 12-46 रुपये प्रति किलो था जबकि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर का खुदरा भाव 40-70 रुपये प्रति किलो था। आजादपुर एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को टमाटर की आवक 514.1 टन थी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pfgcnb

No comments