Breaking News

बाला के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजेंगे उजड़ा चमन के डायरेक्टर, कहानी की तरह पोस्टर पर भी विवाद

बॉलीवुड डेस्क.फिल्म उजड़ा चमन के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजने का मन बना लिया है। दरअसल मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है। बाला और उजड़ा चमन दोनों ही फिल्मों के 10 अक्टूबर को रिलीज हुए नए पोस्टर्स की थीम एक जैसी ही नजर आ रही है, जिसमें हीरो के सिर पर पानी डालता नजर आ रहे हैं।

  1. उजड़ा चमन8 नवम्बर को रिलीज हो रही है। जबकि आयुष्मान की फिल्म'बाला' का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। जोठीक एक दिन पहले 7 नवम्बर की गईहै। इसके पहले बाला 15 नवम्बर को रिलीज होने वाली थी।

  2. फिल्म 'उजड़ा चमन'से कुमार मंगत के बेटेअभिषेक पाठक डेब्यू कर रहे हैं। अभिषेक का कहना है कि फिल्म 'बाला' की कई बातें उनकी फिल्म से मिलती जुलती हैं। इसलिए उन्होंने मेकर्स को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। अभिषेक की फिल्म में लीड रोल सनी सिंह निभा रहे हैं। यह 2017 में आई कन्नड़ फिल्म 'ओंडू मोट्टेया' का ऑफिशियल रीमेक है।

    ##
  3. अभिषेक के लीगल नोटिस भेजने की खबर के बाद बाला के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने कहा है- बाला पर कई महीनों से काम चल रहा है। जिससे जुड़ी खबरें मीडिया में भी आती रही हैं। डार्क स्किन और गंजेपन जैसी समस्या हमारे चारों ओर है। यदि इन विषयों पर कई फिल्में एक साथ बनती हैं तो दर्शकों के पास चॉइस बढ़ती है कि वे क्या देखना चाहते हैं। यह कभी भी बुरी बात नहीं हो सकती। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है अगर एक साथी फिल्म निर्माता इसे ऐसे देख रहा है। मैडॉक अपनी फिल्म की मौलिकता के साथ दृढ़ता से खड़ा है, और यदि जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा लेकर भी वापसी करेगा।

    ##
  4. ‘विग’के मेकरकमलचंद्राने चीटिंग और क्रिमिनल ब्रीच की कंप्‍लेन जून 2019 मेंफाइल की थी। पुलिस का कहना थाकि आरोप साबित हुए तो आरोपियों को फ्रॉड और सेक्‍शन 420 के तहत सजा होगी। इस मामले में पिछले कई महीनों से मामला मुंबई हाई कोर्ट में चल रहा था।कमलचंद्राकी ओर से कोर्ट में दरख्‍वास्‍त की गई थीकि‘बाला’की शूट पर अविलंब रोक लगाई जाए।

    DBApp



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Ujda Chaman director Abhishek Pathak will take legal action against Bala makers for copyright violation


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rEBVL

No comments