सिर पर गोबर लगाने से लेकर विग तक, बाल उगाने के लिए हैरान-परेशान 'बाला' ने किए कई जतन
बॉलीवुड डेस्क.आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई है जिसके सिर के बाल झड़ते जा रहे हैं। इसके कारण उसका हर जगह मजाक बनाया जाता है। अपने बालों को बचाने के लिए वह क्या-क्या जतन करता है, यही फिल्म बाला की सेंटर स्टोरी है।
यह है फिल्म की स्टार कास्ट :फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। वहीं प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं। बाला 7 नवम्बर को रिलीज होगी। आयुष्मान के अलावा फिल्म में भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी, सीमा पाहवा भी मजेदार रोल में नजर आएंगे।
विवादों में घिरी है फिल्म :‘विग’के मेकरकमलचंद्राने चीटिंग और क्रिमिनल ब्रीच की कंप्लेन फाइल की थी। पुलिस का कहना थाकि आरोप साबित हुए तो आरोपियों को फ्रॉड और सेक्शन 420 के तहत सजा होगी। इस मामले में पिछले कई महीनों से मामला मुंबई हाई कोर्ट में चल रहा था।कमलचंद्राकी ओर से कोर्ट में दरख्वास्त की गई थीकि‘बाला’की शूट पर अविलंब रोक लगाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OzMlRi
No comments