'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन बन कर लौट रहीं दिशा वाकाणी, मेकर्स ने बनाया ग्रैंड एंट्री का प्लान
टीवी डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन यानी दिशा वाकाणी की वापसी की चर्चा फिर तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 साल शो से दूर रहने के बाद वे नवरात्रि स्पेशल ट्रैक के साथ इसमें लौट रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी वापसी के ट्रैक में उनके ऑनस्क्रीनि पति जेठालाल यानी दिलीप जोशी का बड़ा योगदान होगा।
-
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, शो के एक अपकमिंग ट्रैक में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य दयाबेन और उनके गरबे को मिस करते नजर आएंगे। इनमें जेठालाल भी शामिल हैं, जो देवी मां के सामने जाकर दया की वापसी तक गरबा न खेलने का प्रण लेंगे। सभी सोसाइटी मेंबर्स दया की तलाश में जुट जाएंगे और जब उन्हें निराशा हाथ लगेगी, तब दया की धमाकेदार एंट्री होगी। मेकर्स दया की एंट्री को ज्यादा से ज्यादा पेचीदा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
-
पिछले दिनों प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा की वापसी की खबर की पुष्टि की थी। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा था, "दिशा दया के रूप में वापसी कर रही हैं। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। हम बार-बार उनसे शो में लौटने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन वे यह कहते हुए तैयार नहीं थीं कि 'मेरी बेटी छोटी है, उसे अकेली नहीं छोड़ सकती।' लेकिन अब लग रहा है कि उन्होंने वापसी का इरादा बना लिया है।"
-
दिशा सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी। नवंबर 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया, लेकिन दो साल बाद भी दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि दिशा के पति मयूर पढिया ने एक्ट्रेस के लिए दिन में केवल 4 घंटे और महीने में सिर्फ 15 दिन काम की शर्त रखी थी, जिसे मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LJvbPk
No comments