Breaking News

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड को कहा 'हैप्पी बर्थडे', लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड डेस्क. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज में लिखा है, "एक दिन, एक सेकंड, एक लम्हा ही भी ऐसा नहीं बीतता, जब मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचती। जन्मदिन मुबारक। स्वर्ग में आराम करो। आई लव यू। लव, बेला मिया।"त्रिशाला का यह ब्वॉयफ्रेंड इटालियन मूल का था। हालांकि, इसके नाम के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

त्रिशाला का इमोशनल नोट।

जुलाई में हुई थी ब्वॉयफ्रेंड की मौत

इसी साल 2 जुलाई को त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड की मौत हुई थी। खुद त्रिशाला ने इस बात की जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा था, "मेरा दिल टूट गया, मुझे प्यार करने के लिए, मेरी सुरक्षा करने और मेरी केयर करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुमसे मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई और तुम्हारी बन कर धन्य हो गई। तुम हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहोगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी, जब तक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।'

त्रिशाला ने यह पोस्ट जुलाई में की थी।

संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला

त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल से लॉ में ग्रैजुएशन कर चुकी हैं। इसके बाद वह न्यूयॉर्क की हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री भी ले चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, वे फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने 2014 में अपनी 'ड्रीम ड्रेसेस एक्सटेंशन' लाइन शुरू की।

संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा।

गौरतलब है कि त्रिशाला तब महज 8 साल की थीं, जब 1996 में उनकी मां ऋचा की डेथ ब्रेन ट्यूमर से हुई थी। मां के निधन के बाद से त्रिशाला मौसी ऐना के साथ रहती हैं। अब वे 31 साल की हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjay Dutt's daughter Trishala wishes birthday to late boyfriend, writes emotional note


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IvPhdT

No comments