Breaking News

एसबीआई के डेबिट कार्ड से अब EMI के जरिए भी कर सकते हैं भुगतान

यूटिलिटी डेस्क. फेस्टिव सीजन में देश का सबसे बड़ा बैंक आने ग्राहको के लिए एक खास ऑफर लेकर आए हैं। इसके तहत अब आप डेबिट कार्ड से भी शॉपिंग करके ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं और इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। एसबीआई ने डेबिट कार्ड (Debit Card) से शॉपिंग करने पर अपने ग्राहकों को ईएमआई का ऑप्शन दिया है। एसबीआई ने रामनवमी के मौके पर ईएमआई के ऑप्शन वाला डेबिट कार्ड लॉन्च किया है।

  1. एसबीआई के मुताबिक, बैंक के डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते समय आपको PoS मशीन (POS machines) से भुगतान करना होगा। इसमें आपके पास 6 महीने से लेकर 18 महीने तक किस्तों में पेमेंट करने का ऑप्शन होगा।

    • खास बात ये है कि इसके लिए कोई डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं है। एसबीआई डेबिट कार्ड से आप देश के 15000 से अधिक शहरों में 40,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं, जिसका पेमेंट ईएमआई में किया जा सकता है। लेकिन पेमेंट PoS मशीन से करना होगा।
  2. हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग में ईएमाई से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन यह ऑप्शन केवल क्रेडिट कार्ड पर ही मिलता है।लेकिन कुछ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने डेबिट कार्ड से पेमेंट करने भी ईएमआई का ऑप्शन दिया है।

    • ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्टने अपने ग्राहकों को शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ईएमआई का ऑप्शन दिया है।
  3. एसबीआईके ऐसे ग्राहक जिनका क्रेडिट प्रोफाइल अच्छाहै, इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को इस संबंध में एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचित किया जा रहा है।

  4. डेबिट कार्ड पर ईएमआई ऑप्शन का फायदा उठाने के लिए आपको अपने फोन में DCEMI टाइप करके 567676 पर एक SMS भेजना होगा। इस मैसेज को भेजने के बाद आपके पास मैसेज आ जाएगा कि आप अपने डेबिट कार्ड से ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं या नहीं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35cI77P

No comments