Breaking News

HDFC बैंक ने घटाई ब्याज दरें, सस्ता हुआ होम लोन

यूटिलिटी डेस्क. HDFC बैंक ने अपनी फ्लोटिंग लोन की ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। HDFC लिमिटेड की नई ब्याज दरें 15 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। बैंक की नई ब्याज दरों के बाद बैंक से हाउसिंग लोन लेने वाले रीटेल ग्राहकों को 8.25 से 8.65 फीसदी की ब्याज दरों पर लोन मिल सकेगा। हालांकि इन घटी दरों का फायदा उन्ही ग्राहकों को भी मिलेगा जिनका फ्लोटिंग इंट्रस्ट रेट पर लोन चल रहा हो।


RBI ने ब्याज दरों में कमी की
भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में इस साल तीसरी बार 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. RBI की नीतिगति ब्याज दरें पिछले 09 साल में सबसे कम स्तर पर पहुंच चुकी हैं. केंद्रीय बैंक ने अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के प्रयासों के तहत दरों में ये कमी की है।


कई बैंकों ने घटाई ब्याज दरें
RBI की ओर से दरें कम किए जाने के बाद अब रेपो रेट 5.75 से घटकर 5.50 फीसदी हो गया है। RBI की ओर से दरों में कमी कए जाने के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qfrVCX

No comments