IRCTC करा रहा जम्मू-कश्मीर की सैर, 5 रात व 6 दिन का रहेगा टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क. 10 अक्टूबर से पर्यटक फिर कश्मीर जा सकेंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को 2 महीने पुरानी वह एडवाइजरी वापस लेने के निर्देश दिए, जिसमें पर्यटकों को कश्मीर छोड़ने को कहा गया था। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए कश्मीर टूर लेकर आया है। इस अूर पैकेज के दौरान आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग की सुंदरता को करीब से जानने का मौका मिलेगा। पैराडाइज ऑन अर्थ नाम के इस टूर पैकेज की शुरुआत श्रीनगर एयरपोर्ट से होगी।
-
इस टूर पैकेज में यात्रियों को थ्री स्टार होटल में रुकने की सुविधा दी जा रही है, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है। होटल से साइट सीइंग के लिए जाते समय एयर कंडीशनर व्हीकल की सुविधा है। टूर पैकेज मेंड्राइवर कम गाइड सर्विस शामिल है। यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंश दिया जाएगा।
-
IRCTC के इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति से 20790 रुपए शुल्क लिया जाएगा। वहीं दो लोग हों तो प्रत्येक व्यक्ति से 12630 रुपएलिए जाएंगे। वहीं यदि तीन यात्री एक साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 9710 रुपएशुल्क लगेगा।
- यदि यात्रियों के साथ कोई बच्चा हो जिसकी उम्र05 से 11 साल के बीच हो और उसके लिए बेड चाहिए तो इसके लिए 4470 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं यदि बेड नहीं चाहिए तो 3110 रुपएशुल्क देना होगा।
-
आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।
- टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकरी या इसे ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें
- IRCTC के अन्य टूर पैकेजों के बारें में जानने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmputP
No comments