Breaking News

निक जोनास से झगड़े के बाद पहले माफी कौन मांगता है? प्रियंका बोलीं- हमारी जिंदगी में ऐसा ड्रामा नहीं

बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जब उनका और निक जोनास का झगड़ा होता तो वे बैठकर बात करते हैं और जिसकी भी गलती होती है, वह स्वीकार कर लेता है। दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि शादी के बाद अगर उनका और उनके पति की लड़ाई होती है तो पहले माफी कौन मांगता है?

हमारी जिंदगी में ऐसा ड्रामा नहीं : प्रियंका

प्रियंका ने कहा, "हम बहुत लॉजिकल हैं। हम ऐसे नहीं हैं कि हे भगवान! किसी को माफी मांगनी पड़ेगी। ऐसा ड्रामा नहीं है हमारी जिंदगी में। हम लोग बैठकर बात कर लेते हैं। हममें से जिसकी गलती होती है, वह स्वीकार कर लेता है।"

'सॉरी बोलना बहुत आसान है'

प्रियंका ने आगे कहा, "सॉरी बोलना बहुत आसान है। यह मुश्किल बात नहीं है। मुझे लगता है कि अगर मैंने गड़बड़ की है और इसके लिए मुझे 'आई एम सॉरी' (मुझे माफ़ कर दो) बोलने में कोई दिक्कत नहीं है तो यह रिलेशनशिप की बहुत अच्छी बात है।"

11 अक्टूबर को रिलीज होगी 'द स्काई इज पिंक'

शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी दिवंगत ऑथर आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है। प्रियंका आयशा की मां अदिति चौधरी का रोल कर रही हैं। प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम की भी फिल्म में अहम भूमिका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmpLgl

No comments