IRCTC करा रहा हिमालय की सैर, 6 दिन और 5 रात का रहेगा टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क. दिपावली के बाद अगर आप कहीं हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी आपको पूर्वी हिमालय की सैर कराने के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 6 दिन और 5 रात वाले इस इस टूर पैकेज का नाम 'ईस्टर्न ट्रायंगल एयर पैकेज’है। टूर की शुरूआत 24 नवंबर को दिल्ली से होगी। हम आपको इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं।
-
टूर केदौरानपूर्वी हिमालय, कलीमपोंग, त्सोमगो लेक, बाबा हरभजन सिंह मेमोरियलगंगटोक शहर, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, फ्लावर पॉइंट से 52 किमी की दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल घूम सकेंगे।
- ब्रेबॉर्न पार्क, टाइगर हिल, घूम मठ, बटासिया लूप, जापानी मंदिर, चिड़ियाघर, एचएमआई और तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र जैसी जगहों की भी आप सैर कर पाएंगे।
-
IRCTC के इस पैकेज के लिए दो लोग हों तो प्रत्येक व्यक्ति से 34520 रुपए लिए जाएंगे। वहीं यदि तीन यात्री एक साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 32620 रुपए शुल्क लगेगा।
- यदि यात्रियों के साथ कोई बच्चा हो जिसकी उम्र 05 से 11 साल के बीच हो इसके लिए 28810 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं 2 से 4 साल के बच्चे का किराया 22450 रहेगा।
-
दिल्ली से यात्री उड़ान संख्या AI-879 पर सवार हो होकर 11:15 बजे बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे और1:15 बजे वहां पहुंचेंगे। इस पैकेज में एयरफेयर इकोनॉमी क्लास के लिए लिया गया है।
-
रुकने की व्यवस्था डीलक्स होटल में डबल या ट्रिपल शेयरिंग, ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ही दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक्सक्लूसिव एसी वाहन आदि शामिल हैं। व्यक्तिगत खर्च जैसे कि रूम हीटर, कपड़े धोने, टेलीफोन कॉल, टिप्स और ग्रेच्युटी इस पैकेज में शामिल नहीं हैं। सॉफ्ट या हार्ड ड्रिंक, राफ्टिंग, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या वाहन का अतिरिक्त उपयोग भी टूर पैकेज में शामिल नहीं है। इसके लिए यात्रियों को अलग से खर्च करना होगा।
-
आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।
- टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकरी या इसे ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें
- IRCTC के अन्य टूर पैकेजों के बारेमें जानने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B955z4
No comments