पूर्व सीएम पर्रिकर के पैतृक गांव में फोटो खींचने पर देने होंगे 100 रुपए
यूटिलिटी डेस्क. गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के पैतृक गांव पर्रा में फोटों खिंचवाने या वीडियो बनाने के लिए 100 रुपए का 'स्वच्छता टैक्स' देना होगा। इस गांव में बोर्ड लगाकर टूरिस्टों को टैक्स की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि इसी साल17 मार्च कोमनोहर पर्रिकर को देहांत हो गया था।पर्रा में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
-
गोवा के मशहूर कालान्गुते बीच से सटा यह गांव, चर्च की ओर जाती अपनी खूबसूरत सड़क के लिए बहुत मशहूर है। यहां हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं, और इनकीसंख्या में पिछले समय में काफी इजाफा भी हुआ है।
-
गांव के सरपंच डेलिलाह लोबो के मुताबिक, यहां कई बार फोटो शूट के चलते सड़क पर भीड़ हो जाती है, ट्रैफिक जाम हो जाता है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों को काफी देर तक उनके खत्म होने का इंतजार करना पड़ता है।
- वैसे तो बोर्ड पर यह नहीं लिखा है कि यह टैक्स केवल टूरिस्ट पर लगेगा या हर आने-जाने पर लागू होगा, लेकिन डेलिलाह का कहना है कि यह केवल पर्यटकों के ही लिए है।
- हाल ही में कई पर्यटकों की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी बंदिशों के बीच दोबारा गोवा आना मुश्किल होगा।
- लेकिन गांव की सरपंच डेलिलाह लोबो कहती हैं, 'यह टैक्स यहां आकर शोर-शराबा और हुड़दंग मचाने वालों को भगाने के लिए लागू किया गया है। डेलिलाह अपशिष्ट प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो की पत्नी हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oRlmGo
No comments