Breaking News

'पानीपत' में मराठा वॉरियर बने अर्जुन का दमदार लुक, सकीना बेगम बनीं जीनत अमान भी आईं नजर

बाॅलीवुड डेस्क. 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई की कहानी पर बनी फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर जहां मराठा योद्धा के रूप में दमदार नजर आ रहे हैं वहीं संजय दत्त को अहमद शाह अब्दाली के खूंखार लुक में देखा गया है। फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।

ये है फिल्म की स्टार कास्ट : पानीपत में संजय, अर्जुन और कृति के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, कुनाल कपूर, सुहासिनी मुले, रविन्द्र महाजनी नजर आएंगे। वहीं स्पेशल अपीयरेंस में जीनत अमान भी होंगी। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारीकर ने किया है। वहीं डायलॉग्स अशोक चक्रधर ने लिखे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjay Dutt Arjun Kapoor Kriti Sanon starrer Panipat Trailer Released


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qjbqWC

No comments