Breaking News

दुती चंद ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की लिस्ट में शामिल, कहा- मैं लैंगिक समानता में भरोसा रखती हूं

खेल डेस्क. भारतीय एथलीट दुती चंद को ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की लिस्ट में शामिल किया गया है। ये लिस्ट दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गई है। इसमें उन्हें शामिल किया गया है जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य और विज्ञान में भविष्य बनाने को तैयार हैं।

दुती ने कहा, ‘मैं इस सम्मान से खुश हूं। मैं लैंगिक समानता में भरोसा रखती हूं। मैं खेलों में युवा, बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखूंगी।’ दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक जीते थे। वे वर्ल्ड यूनिवर्सियाड खेलों के 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुती चंद।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O7ee18

No comments