Breaking News

रविवार का भाग्यांक रहेगा 10, अंक ज्योतिष के अनुसार किन लोगों को मिलेगी सफलता

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 10 नवंबर का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 1, 4 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंकों की विशिष्ट युति रहेगी। अंक 1 के साथ अंक 2 की प्रबल मित्र युति है और अंक 6 की विरोधी युति है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति, अंक 4 की अंक के साथ विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार...

  • अंक 1

बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों को अनुकूलता रह सकती है। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। बिना प्राथमिकता वाले मामले में धन खर्च हो सकता है।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 2

इस अंक के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ की स्थिति बन सकती है। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

  • अंक 3

नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। मास्टर डिग्री या विशेषज्ञता के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। सुकून की अवस्था रह सकती है।
क्या करें- अपने कुलदेवता को पारम्परिक पारिवारिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

  • अंक 4

कोई ऐसी बात सामने आ सकती है कि जिससे मन की शांति भंग हो सकती है। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 5

वन सेवा के अधिकारियों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकता है। जॉब संबंधी यात्रा हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
क्या करें- गुरु का आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 6

ब्याज पर पैसा देने का काम करने वालों के लिए संभल कर चलने का दिन है। वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सामने कर रहे लोगों के लिए मामला विपक्ष में जा सकता है। खानपान में लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 7

गर्भवती महिलाओं के लिए समय सुखद रहेगा। मित्रों का व्यवहार सुखदायक रह सकता है। व्यर्थ की चिंताओं से बचें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 8

विभागीय जांच का सामना कर रहे लोगों को झटका लग सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने व्यवहार पर काबू रखें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 9

संपदा संबंधी विवाद में उलझनें से बचें। कोर्ट और पुलिस के चक्कर में पड़ने से बचें। दुर्घटना संबंधी सतर्कता बरतें।
क्या करें- गणेशजी को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday rashifal, 10 November rashifal in hindi, aaj ka ank rashifal, numerology rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p3zgFx

No comments