सात्विक-चिराग चाइना ओपन के सेमीफाइनल में हारे, शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी जीती
खेल डेस्क. भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना ओपन के मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल में हार गई। इस जोड़ी को इंडोनेशिया को मार्क्स फेरनाल्डी और केविन संजया ने हराया। शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी ने सात्विक और चिराग को 21-16, 22-20 से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के लि जून हुई और लियू यू चेन को 21-19, 21-15 हराया। इससे पहले साई प्रणीत, पारुपल्ली कश्यप, साइना नेहवाल और पीवी सिंधु अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34O0Ju7
No comments