Breaking News

मंगल ने कन्या से तुला राशि में किया प्रवेश, सभी 12 राशियों पर होगा सीधा असर

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 10 नवंबर को मंगल ने कन्या से राशि बदलकर तुला में प्रवेश किया है। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि हैं। मंगल 25 दिसंबर को ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहने वाला है…

मंगल का असर

मंगल तुला राशि में आ जाने से कई प्रदेशों में हो रही बारीश थम जाएगी। स्थिति समान्य हो जाएगी। पूर्वी प्रदेशों में भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के आसार बन सकते हैं। राजनीतिक उठापटक जारी रहेगी। आंदोलन और आराजकता रहेगी। दुर्घटनाएं हो सकती हैं। फसल में भी नुकसान हो सकता है। अनाज का स्टोरेज करने वालों को फायदा होगा। भूमि संबंधी काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। वर्षा कम होने लगेगी और कहीं-कहीं तूफान के हालात बनेंगे।

  • मेष- सातवां मंगल कुछ राहत लेकर आएगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और पूर्व के मित्रों से मुलाकात होगी। भूमि संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। लाल वस्त्र में रखकर मसूर की दाल का दान करें।
  • वृषभ- छठा मंगल आपको विदेश से शुभ संकेत दिला सकता हैं वहां से फायदा होगा अथवा जाने का मौका मिलेगा। व्यापार का बढ़ाने में सफल होंगे और किसी अनजान से धोखा खाने का भय है। सावधान रहें। हल्दी की गांठ पानी में ड़ालकर मंगलवार को स्नान करें।
  • मिथुन- पांचवां मंगल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। किसी बड़े लाभ के आसार बनेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी। धार्मिक पुस्तक का दान करें।
  • कर्क- चौथा मंगल कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन अगर आप आशीर्वाद वाली हनुमान मूर्ति पर लाल फूलों की माला अर्पित करेंगे तो सभी संकटों को टालने में सफल होंगे।
  • सिंह- तीसरा मंगल मंगलकारी होगा। किसी खास कार्य के हो जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नए लाभकारी प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। गणेशजी को घी अर्पण करें।
  • कन्या- दूसरा मंगल अनिष्टों को मिटाने वाला होगा। कार्यों में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे एवं संपर्कों में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को दूसरो पर थोपने से कार्य में देरी हो सकती है। शहद का दान लाभकारी होगा।
  • तुला- प्रथम मंगल स्वास्थ्य और कर्ज की वृद्धिकारक हो सकते है और ऋण की पूर्ति में भी समस्या आ सकती है। निवेश नही करना श्रेयस्कर होगा। हनुमानजी को तेल का दीपक लगाए।
  • वृश्चिक- द्वादश मंगल कुछ परेशानी के बाद आराम देगा और तीर्थ यात्रा का योग बनाएगा। कोर्ट-कचहरी एवं ऋण संबंधी मामलों में विजय होगी। नए वाहन की प्राप्ति संभव है। हनुमानजी को सुंगधित लाल पुष्प अर्पण करें।
  • धनु- एकादश मंगल आपको अपनों से दूर कर सकता है। आपको सबसे ज्यादा विश्वास उन पर करना होगा, जिन्होंने दुख में आपका साथ दिया है, अन्यथा आप नुकसान में रहेंगे। मंगल के मंत्र का जाप करें। ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।
  • मकर- दशम मंगल उच्च स्तरीय सफलता दिलाएगा। सक्षम अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों को आपकी सख्त जरूरत महसूस होगी। निर्माण में व्यय होगा। लाल वस्त्र का शिव मंदिर में दान करें।
  • कुंभ- नवम मंगल सर्व प्रकार शुभकारी है। उत्सवों एवं कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं सफलता दिलाने वाली होगी। नए कारोबार की स्थापना में सफल होंगे। जीवन साथी को मिट्टी से बनी वस्तु़ उपहार दें।
  • मीन- अष्टम मंगल कार्य के प्रति उदासीनता प्रदान करेगा। अचानक आय में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्य की योजनाएं बदलनी पड़ सकती और कार्यशैली में परिवर्तन परेशान करेगा। मसूर की दाल का सेवन करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mangal ka rashifal, mangal ka rashi parivartan, rashifal, rashifal in hindi, mangal in tula rashi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CyL59S

No comments