'बाला' की सफलता पर भूमि ने कहा- मैं और आयुष्मान हिट की हैट्रिक लगाने वाले हैं
बॉलीवुड डेस्क. हालिया रिलीज फिल्म 'बाला' आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को लेकर पब्लिक का रिस्पॉन्स देखते हुए भूमि को यकीन है कि दोनों हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने में सफल होंगे।
भूमि कहतीं हैं, हर कोई मुझसे कह रहा है कि मैंने इस भूमिका को निभाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया है, लेकिन मैं उन्हें बता रही हूं कि मैं खुद को एक कलाकार के रूप में देखती हूं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो खुद को स्थापित करना चाहता है और फिल्म में एक किरदार बनना चाहता है, क्योंकि यही महत्वपूर्ण है। मैं स्क्रीन पर कैसी दिख रही हूं, इस बारे में मैं हमेशा नहीं सोच सकती क्योंकि इससे फिल्म के विजन और अपनी मर्जी से चुने गए किरदार को नुकसान होगा। बहरहाल मुझे खुशी है कि मेरे किरदार को इतना प्यार और प्रशंसा मिल रही है। उम्मीद है कि मैं और आयुष्मान इस फिल्म के साथ ही हिट की हैट्रिक लगाने में सफल हो पाएंगे।'
दूसरे दिन हुआ 60 फीसदी इजाफा
फिल्म 'बाला' को दूसरे दिन जबर्दस्त ग्रोथ मिली। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 15.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो शुक्रवार (10.15 करोड़) के मुकाबले लगभग 60 फीसदी ज्यादा है। खास बात यह है कि यह इजाफा उस स्थिति में हुआ है जबकि अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते देश के कई शहरों में सिनेमा हॉल बंद रहे थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 25.88 करोड़ रुपए हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CCpahL
No comments