Breaking News

30 नवंबर तक लगवा लें फास्टैग, वरना टोल प्लाजा पर होना पड़ेगा परेशान

यूटिलिटी डेस्क. केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। अब इसी के जरिए टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। फिलहाल टोल पर फास्टैग का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है। अभी तक इसके लिए 150 रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करने होते हैं। यदि 1 दिसंबर तक कोई अपनी गाड़ी में ये फास्टैग नहीं लगाता है तो उसे दो गुना टोल देना होगा। फास्टैग की वैलिडिटी खरीदने के बाद 5 साल तक है। इस अवधि तक आपको बस इसे रिचार्ज कराते रहना है। फास्‍टैग को नेटबैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई और अन्य तरीकों से भी रिचार्ज कराया जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fasten by November 30, otherwise it will be disturbing at toll plaza


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33mp4G9

No comments