Breaking News

लिवरपूल 5 साल और 24 मैच से घरेलू मैदान पर नहीं हारा, अब गेंक को 2-1 से हराया

खेल डेस्क. इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने चैंपियंस लीग में लगातार तीसरा ग्रुप मैच जीता। लिवरपूल ने ग्रुप ई में बेल्जियम के क्लब गेंक को 2-1 से हराया। घरेलू मैदान एनफील्ड पर लिवरपूल की ओर से जियोरजिनिओ विजनेलडम ने 14वें और एलेक्स ऑक्सलेड चेंबरलेन ने 53वें मिनट में गोल किए जबकि गेंक की ओर से एकमात्र गोल मवाना समाटा ने 40वें मिनट में किया। लिवरपूल यूरोपियन टूर्नामेंट में 5 साल और 24 मैच से घरेलू मैदान पर हारा नहीं है। उसे एनफील्ड पर आखिरी हार अक्टूबर 2014 में रियल मैड्रिड के खिलाफ मिली थी। लिवरपूल के चेंबरलेन ने लगातार चौथे मैच में गोल किया।


ग्रुप एच के मुकाबले में चेल्सी और अयाक्स ने 4-4 से ड्रॉ खेला। चेल्सी 63वें मिनट तक 3-1 से पीछे था। इसके बाद उसने बराबरी की। चेल्सी की ओर से जॉर्गिन्हो ने चौथे और 71वें मिनट में पेनल्टी पर, सीजार एजपिलिक्यूटा ने 63वें, रीस जेम्स ने 74वें मिनट में गोल किए। जबकि चेल्सी के टैमी अब्राहम ने दूसरे, केपा एरिजाबलागा ने ओन गोल किए। अयाक्स की ओर से क्विंसी प्रोमेस ने 20वें, डोनी वान डि बीक ने 55वें मिनट में गोल किए। उसके डेले ब्लाइंड और जोएन वाल्टमैन को रेड कार्ड दिखाया गया। लेकिन चेल्सी इसका फायदा नहीं उठा सकी।

बार्सिलोना-प्राग मैच 0-0 से ड्रॉ
ग्रुप एफ के मुकाबले में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना और चेक रिपब्लिक के क्लब स्लाविया प्राग ने 0-0 से ड्रॉ खेला। बार्सिलोना की टीम 46 घरेलू मैच के बाद पहली बार कोई गोल नहीं कर सकी। ग्रुप जी में जर्मन क्लब आरबी जिपलिग ने रूस के क्लब जेनिट को 2-0 से हराया। ग्रुप एच में वेलेंसिया ने लिली को 4-1, ग्रुप जी में लियोन ने बेनफिका को 3-1, ग्रुप एफ में बोरुसिया डॉर्टमंड ने इंटर मिलान को 3-2 से हराया। वहीं, ग्रुप ई में नेपोली-रेड बुल का मैच ड्रॉ रहा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14वें मिनट में गोल करने के बाद लिवरपूल के विजनेलडम, वान डिक सेलिब्रेट करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32qiJsE

No comments