6 साल बाद फिर दिखेगी संजय-अरशद की जोड़ी, अंधे डॉन का किरदार निभाएंगे संजू बाबा
बॉलीवुड डेस्क. मुन्ना भाई सीरीज से मशहूर हुई संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। साजिद-फरहाद की यह फिल्म अगले साल मार्च या अप्रैल माह तक फ्लोर पर पहुंचेगी। फिलहाल अरशद वारसी अपनी आगामी फिल्म ''पागलपंती' और संजय 'पानीपत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
संजय दत्त बनेंगे अंधे डॉन
फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अरशद ने दोनों मुख्य किरदारों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में संजय एक अंधे डॉन का किरदार निभा रहे हैं, जबकि वे उनके लिए आंखों का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर भी चर्चा की। अरशद के अनुसार यह एक मजेदार स्क्रिप्ट है क्योंकि कहानी में कोई नहीं जानता के संजय देख नहीं सकते।
बंद हो गई मुन्नाभाई चले अमेरिका
इंडस्ट्री में खबरें हैं कि मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म रद्द कर दी गई है। इसके पीछे का कारण फिल्म की कमजोर कहानी बताया जा रहा था। दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बोमन ईरीनी ने बताया कि मेकर्स कहानी से खुश नहीं थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yEIiI
No comments