Breaking News

चौंकिए नहीं, ‘नटराज पोज’ में बल्‍ला घुमाते ये कपिल देव नहीं '83' में कपिल बने रणवीर सिंह हैं

बॉलीवुड डेस्क.फिल्‍म ‘83’ के प्रोस्‍थेटिक मेकअप का जादू एक बार फिरदेखने मिलाहै। कुछ महीने पहले गेंद के साथ रणवीर की कपिल के साथ हूबहू मिलती तस्‍वीर जारी हुई थी। अब वे नटराज पोज में शॉट घुमाते हुए नजर आएहैं। यह रणवीर द्वाराट्रेंटबिज वेल्स मैदान पर दिया गयाकपिल देव कासिग्नेचर 'नटराज शॉट' पोज है।

टेलीकास्ट नहीं हुआ था मैच : जिस मैच में कपिल देव ने यह शॉट लगाकर 1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे। वह मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक है।दिलचस्‍प यह था कि मैच उस समय किसी भी चैनल द्वारा न तो प्रसारित किया गया था और न ही रिकॉर्ड किया गया था।

फिल्‍म में उसी मैच कोरीक्रिएट किया गया है।बहरहाल, रणवीर सिंह अभिनीत '83' के निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल पूरा कर लिया है। प्रशंसकों को फ़िल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु करते हुए नया पोस्टर रिलीज कियाहै।

ये भी हैं फिल्म में शामिल :रणवीर सिंह ने कपिल देव की तरह दिखने की हर संभव कोशिश की है और यह कहा जा सकता है कि उनकी मेहनत रंग लाई है।यह तस्वीर उनके रील-लाइफ किरदार की नहीं, बल्कि हूबहू कपिल देव की तरह नजर आ रही है। रणवीर के अलावासुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियोमें नज़र आएंगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
first look of ranveer singh as batsman like kapil nataraja pose from 83 the film
first look of ranveer singh as batsman like kapil nataraja pose from 83 the film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NByFEv

No comments