Breaking News

सोमवार का भाग्यांक रहेगा 9, इस दिन कुछ लोगों को मिलेगा पैतृक संपत्ति से लाभ

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 4 नवंबर का मूलांक 4 और भाग्यांक 9 है। दिन अंक:-2, 7 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों की विशिष्ट युतियां रहेंगी। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2 और 7 की परस्पर विरोधी युति है और अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार...

  • अंक 1

पैतृक संतत्ति संबंधी मामले में अनुकूलता रह सकती है, लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर सुखद स्थिति रह सकती है। सिर दर्द रह सकता है।
क्या करें- अपने इष्टदेव को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 2

महिला के नाम से किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। क्लर्क ग्रेड वालों पर समय की कृपा रह सकती है। नाक संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

  • अंक 3

दूर की यात्रा संभव है। कोई बड़ा काम बन सकता है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गायों को गुड़ दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 4

अपने इरादों पर विश्वास रखें, आप की सोच सही साबित होगी। महिला अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।
क्या करें- अपने पितर देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 5

जॉब संबंधी यात्रा हो सकती है। दुर्घटना संबंधी सावधानी रखें। वैचारिकता अस्थिरता रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के कटोरे में सफेद तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 6

कंफेक्शनरी और बेकरी आयटमों के कारोबारियों के लिए समय पक्ष सिद्ध हो सकता है। जैसे हैं, वैसे ही रहें; आडंबर से दूर रहें। पैर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

  • अंक 7

आईटी से जुड़े लोगों को जॉब के मामले में खास सावधानी बरतनी होगी। परिवार सहयोग कर सकता है। डिप्रेशन से बचें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 8

पुलिस में कोई मामला है तो परेशानी बढ़ सकती है। लोगों से अनावश्यक रूप से उलझने से बचें। बेचैनी की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 9

प्रॉपर्टी के कारोबारियों को कुछ प्रतिकूलता अनुभव हो सकती है। जमीन से संबंधित सौदों में बाधाएं आ सकती हैं। रक्त संबंधी रोग को लेकर सजगता बरतें।
क्या करें- गणेश भगवान के गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monday rashifal, 4 November rashifal in hindi, aaj ka ank rashifal, numerology rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qgJUc6

No comments