Breaking News

दो साल में दोगुनी हुई हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने वाली महिलाओं की संख्या

यूटिलिटी डेस्क. भारत में महिलाएं भी पहले की तुलना इंश्योरेंस के प्रति अधिक जागरूक हुई हैं। पॉलिसी बाजार की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने वालों में महिलाओं की संख्या 19% हो गई है। 2016-17 तक यह आंकड़ा सिर्फ 9% ही था। रिपोर्ट के मुताबिक जो महिलाएं हेल्थ इंश्योरेंस ले रही हैं, उनमें हर 10 में से 6 महिलाएं 5 लाख रुपए से ज्यादा का सम इंश्योर्ड चुनती हैं।


भारत के 15 राज्यों की 10 हजार महिलाओं से बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 2018-19 में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रस्तावक के रूप में महिलाओं की संख्या 2017-18 की तुलना में 57% बढ़ी है। पांच से 10 रुपए सम इंश्योर्ड वाले हेल्थ प्लान की बिक्री 2018-19 में 80% बढ़ी है। वहीं, 10 लाख रुपए से अधिक सम इंश्योर्ड वाली पॉलिसी की बुकिंग 61% बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉलिसी खरीदने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने का साफ मतलब है कि वे अब वित्तीय फैसला लेने में ज्यादा सक्षम हो रही हैं।


सबसे ज्यादा 25 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाएं खरीदती है हेल्थ प्लान
महिला पॉलिसीधारकों की उम्र की बात करें तो सर्वे में यह देखने मिलता है कि हेल्थ प्लान खरीदने वाली महिलाओं की एक बड़ी संख्या (सर्वे में शामिल महिलाओं का दो तिहाई हिस्सा) 25 से 45 वर्ष की उम्र के बीच आती हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि महिलाएं अब अपने करियर के शुरुआती वर्षों में ही बीमारियों के लिए सुरक्षा हासिल करने को प्राथमिकता देने लगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Number of women buying health insurance doubled in two years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OdKPnn

No comments