घर में शिवजी के साथ ही माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय और नंदी की तस्वीर भी जरूर रखनी चाहिए
जीवन मंत्र डेस्क। सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर में देवी-देवताओं की तस्वीर और मूर्तियां रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इस संबंध में मान्यता है कि देवी-देवताओं के प्रतीक चिह्न, मूर्ति, तस्वीर के रोज दर्शन करने से हमारा स्वभाव सकारात्मक होने लगता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिवपुराण में बताया गया है शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी द्वारा की गई है। इसी वजह से काफी लोग शिवजी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं और घर में शिवजी की तस्वीर या मूर्ति घर में जरूर रखते हैं। जानिए शिवजी की तस्वीर और मूर्ति से जुड़ी खास बातें...
- शिवजी का निवास कैलाश पर्वत पर माना गया है। ये पर्वत उत्तर दिशा में है। इसीलिए शिवजी की मूर्ति या फोटो घर की उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इस दिशा में फोटो या मूर्ति ऐसे लगाएं कि घर में आने-जाने वाले सभी लोग भगवान के दर्शन आसानी से कर सके।
- शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे प्रसन्न दिख रहे हों। नंदी पर विराजित हों या फिर ध्यान में बैठे हों। ऐसे स्वरूप के दर्शन करने से हमारे स्वभाव में भी शांति और सकारात्मकता बढ़ती है। जबकि शिवजी के क्रोधित स्वरूप के रोज दर्शन करने से हमारे स्वभाव में भी क्रोध बढ़ सकता है। इसीलिए शिवजी का क्रोधित स्वरूप घर में रखने से बचना चाहिए।
- शिवजी के साथ ही माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय स्वामी और नंदी की तस्वीर भी जरूर रखें। शिव परिवार की पूजा एक साथ करनी चाहिए। अगर घर के सभी सदस्य एक साथ शिव परिवार की पूजा करते हैं तो सभी के बीच परस्पर प्रेम बना रहता है। जहां शिवजी की तस्वीर या मूर्ति लगी हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OsXa5K
No comments