हेल्थ इंश्योरेंस कराने पर मुफ्त मिलेगी जिम मेंबरशिप, प्रोटीन सप्लीमेंट पर मिलेगा डिस्काउंट
यूटिलिटी डेस्क.इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी(इरडा) जल्द एक नए मसौदा लेकर आने वाला है। इस मासौदे के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के तहत न केवल आपको मुफ्त इलाज मिलेगा बल्कि हेल्थ इंश्योरेंस होल्डर को मुफ्त जिम मेंबरशिप, योगा सेंटर्स और प्रोटीन सप्लीमेंट पर डिस्काउंट वाउचर्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके अलावा पॉलिसी होल्डर्स को मुफ्त में OPD सलाह, दवाइयां, हेल्थ चेकअप्स, डायग्नोस्टिक्स मिल सकेंगी।
मिल सकती हैं ये नई सुविधाएं
- अभी हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कुछ कंपनियां अपने कवरेज में हेल्थ चेकअप और डायग्नोस्टिक्स देती हैं।
- इरडा ने कहा है कि बीमा की रकम इससे अलग होगी और किसी बोनस से लिंक नहीं होगी।
- इरडा के मुताबिक बीमा कंपनियों को यह भी बताना होगा कि पॉलिसी रिन्यू होने की हालत में ये सभी फायदे कैरी-फॉरवर्ड होंगे या नहीं।
- पॉलिसी होल्डर्स को साल में एक बार स्टेटमेंट भेज दिए गए बेनेफिट्स की जानकारी देनी होगी।
- फैमिली फ्लोटर प्लांस में इस तरह की सुविधाओं को दी जाएंगी या नही। इसके बारे में पॉलिसी होल्डर्स को स्पष्ट रूपसे बताना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PYpAqP
No comments