Breaking News

दिल्ली सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में कराएगी करतारपुर साहिब के दर्शन

यूटिलिटी डेस्क. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रायोजना के तहत दिल्ली सरकार करतारपुर स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे के दर्शन भी कराएगी। यह फैसला शुक्रवार कोमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। केजरीवाल ने कहा कि करतारपुर साहिब के दर्शन पर आने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए यहयोजना इस साल जुलाई में शुरूकी थी।

  1. सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए फिलहालदिल्ली से पांच रूट तय किए गए हैं- मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर, अमृतसर-बाघा-आनंदपुर साहिब और वैष्णो देवी-जम्मू।

  2. आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी हो। तीर्थयात्रा योजना में लाभ उठाने के लिए उम्र 60 साल या अधिक हो। हर वरिष्ठ नागरिक के साथ 18 साल या उससे अधिक उम्र का एक सहायक तीर्थ यात्रा पर जा सकता है।

    • सरकारी अधिकारी और एम्पलॉई तीर्थ यात्रा योजना में भाग नहीं ले सकते। एक सीनियर सिटीजन अपने जीवन में एक बार ही तीर्थ यात्रा योजना का लाभ ले सकते हैं।
    • बुजुर्ग नागरिक की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 71 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को इसमें 21 साल तक के एक अटेंडेंट ले जाने की भी सुविधा होगी। सभी ट्रेन वातानुकूलित होंगी।
  3. सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन पत्र डिविजनल कमिश्नर ऑफिस, संबंधित विधायक के ऑफिस या तीर्थ यात्रा कमेटी के ऑफिस से भरे जाएंगे। लॉटरी ड्रॉ से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। संबंधित विधायक सर्टिफाई करेंगे कि व्यक्ति दिल्ली का नागरिक है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Delhi government will make free visit for devotees of Kartarpur Sahib


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WTZo25

No comments