Breaking News

इंग्लैंड के गेंदबाज आर्चर के साथ हुए नस्लीय दुर्व्यवहार के बाद दूसरे टेस्ट के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में होने वाले दूसरेटेस्ट के लिए सुरक्षा कड़ी करने का फैसला किया है।बोर्ड ने इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ मैदान पर हुए नस्लीय दुर्व्यवहार के बाद यह कदम उठाया है। पहले टेस्ट के आखिरी दिन एक दर्शक ने इंग्लिश गेंदबाज पर रंगभेदी टिप्पणी की थी।न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इससे काफी आहत हैं। उन्होंने इसे डराने वाला बताया।

कीवी कप्तान ने कहा,"न्यूजीलैंड में इस तरह के व्यवहार की कोई जगह नहीं है। हम हर तरह के नस्लवाद के खिलाफ हैं। एक ऐसा देश जो बहुसांस्कृतिक है, उसमें ऐसी बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा-आरोपी को क्रिकेट मैदान से प्रतिबंधित किया जाएगा

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि, "हम इस घटना से निराश हैं। इसे किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जा सकता। हैमिल्टन में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। ताकि दोबारा ऐसी घटना नहो। इतना ही नहीं हम सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करेंगे। उसे क्रिकेट मैदान से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन जगहों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, जहां से खिलाड़ी मैदान के अंदर आते-जाते हैं।"

आर्चर ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी थी

आर्चर ने पहले टेस्ट के बाद ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था-"जब मैं अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा था, तब दर्शकों में बैठे एक व्यक्ति ने मेरे साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया। उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए भी यही बात दोहराई।"

इंग्लिश गेंदबाज ने कहा कि, जब मैं आउट होकर मैदान से बाहर जा रहा था, तब स्टैंड में बैठे दर्शक ने मेरे रंग को लेकर टिप्पणी की थी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने पहले ही बयान जारी कर इस घटना के लिए आर्चर से माफी मांग ली है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KSXYAb

No comments