Breaking News

नडाल एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में हारे, डिफेंडिंग चैम्पियन ज्वेरेव ने जीत दर्ज की

खेल डेस्क. स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल लंदन में हो रहे एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में सोमवार को हार गए। उन्हें डिफेंडिंग चैम्पियन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 6-2, 6-4 से हरा दिया। इससे पहले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को भी पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले आंद्रे आगासी ग्रुप में छठी वरीयता प्राप्त ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने रूस के दानिल मेदवेदेव को 7-6 (7/5) 6-4 से हराया था।

33 साल के नडाल और ज्वेरेव के बीच यह छठा मुकाबला था। नडाल को पहली बार उनके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 19 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने कहा, ‘फिटनेस की समस्या कोई बहाना नहीं है। हार का सिर्फ एक ही कारण बेहतर प्रदर्शन नहीं करना है।’

नडाल का मुकाबला अब सितसिपास और मेदवेदेव से होगा
एटीपी फाइनल्स में हिस्सा ले रहे चार खिलाड़ी 24 साल से कम के हैं। इनमें ज्वेरेव एक हैं। उन्होंने जीत के बाद खुशी जताई। ज्वेरेव ने कहा, ‘अपने करियर में पिछले साल सबसे बड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद यहां फिर से खेलना सुखद है। यह मेरे लिए सबसे अहम है।’ नडाल को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें सितसिपास और मेदवेदेव के खिलाफ खेलना होगा। दूसरी ओर, सितसिपास ने पहली बार मेदवेदेव के खिलाफ जीत दर्ज की। इससे पहले वे उनके खिलाफ पांच मैच में हार चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राफेल नडाल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X6eu4t

No comments