Breaking News

बाला की रिलीज से पहले बनारस में आयुष्मान ने की गंगा आरती, हर फिल्म के दौरान होता है यह संयोग

बॉलीवुड डेस्क. आयुष्मान खुराना इन दिनों बनारस में हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म बाला की रिलीज से ठीक पहले गंगा आरती की। आरत के बाद का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि कमोबेश हर फिल्म की रिलीज से पहले ब्रह्मांड उन्हें सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ देता है।

शेयर की पुरानी यादें भी: आयुष्मान ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है-मैंने अक्सर खुद को अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले स्ट्रॉन्ग एनर्जी देने वाली जगहों पर पाया है। जबकि मेरा कोई प्लान नहीं होता है। अंधाधुन और बधाई हो की रिलीज से पहले मैं वैष्णोदेवी में था। ड्रीम गर्ल की रिलीज के समय मैं लालबाग में था। और बाला की रिलीज से ठीक पहले मैं बनारस के घाटों पर हूं। मुझ तक सारी सकारात्मक ऊर्जा को भेजने के लिए ब्रह्मांड का शुक्रगुजार हूं।

विवादों में घिरी है फिल्म :आयुष्मान की फिल्म रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। कमल कांत चंद्रा ने जहां मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया है तो वहीं सिंगर डॉक्टर जिउस ने भी अपने गानों को बिना अनुमति रीक्रिएट कर फिल्म् में उपयोग करने का आरोप लगाया है।इसके अलावा 'उजड़ा चमन'के मेकर्स ने भी फिल्म की कहानी, सब्जेक्ट जैसे कई मुद्दों पर बाला के मेकर्स को आड़े हाथों लिया था।

ये है फिल्म की स्टार कास्ट:फिल्म में आयुष्मान के आलवा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। आयुष्मान खुद इस फिल्म में अपने जमाने के लीजेंड्सजैसे राज कपूर, अमिताभ बच्चन सहित करीब 8 एक्टर्स की मिमिक्री करते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और प्रोडक्शन दिनेश विजन का है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushmann Khurrana Performed Ganga Aarti At Varanasi before release movie Bala
Ayushmann Khurrana Performed Ganga Aarti At Varanasi before release movie Bala
Ayushmann Khurrana Performed Ganga Aarti At Varanasi before release movie Bala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PN8QCV

No comments