Breaking News

अहमद शाह अब्दाली के किरदार को लेकर अफगान सरकार चिंतित, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड डेस्क. सन 1761 में पानीपत में हुए तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म 'पानीपत' को लेकर अफगानिस्तान सरकार चिंता में दिख रही है। सूत्रों बताते हैं कि अफगान सरकार के मुताबिक फिल्म रिलीज के लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं अफगानिस्तान में अहमद शाह अब्दाली के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। यूजर्स मांग कर रहे हैं कि फिल्म में अहमद शाह बाबा का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म साल के अंत में 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।संजय दत्त के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं, वहीं कृति सनन उनकी पत्नी पार्वती बाई के रोल में हैं।

  1. रिपोर्ट के अनुसार पुणे के सदाशिवराव भाऊ पेशवा और अहमद शाह अब्दाली के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म की रिलीज को लेकर अफगान सरकार परेशान है। सूत्रों के मुताबिक गुजरे दौर में हुए युद्ध पर आधारित होने के कारण सरकार नहीं चाहती कि इस समय यह फिल्म रिलीज हो। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही अफगानिस्तान में सोशल मीडिया पर संजय दत्त के किरदार को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। यूजर्स का कहना है कि फिल्म में अहमद शाह अब्दाली के चरित्र से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

  2. अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास अधिकारी नसीम शरीफी ने मामले पर ट्वीट किया है कि संजय दत्त ने मुझे भरोसा दिलाया है कि अगर अहमद शाह के किरदार के साथ कोई खराबी होती तो वे इसे करते ही नहीं। उन्होंने लिखा कि पिछले डेढ़ साल से भारत में मौजूद राजनयिक यह कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म में अहमद शाह बाबा के किरदार का अपमान ना हो। पश्तून के ऐतिहासिक किरदार अहमद शाह अब्दाली नए अफगानिस्तान के निर्माता हैं, जिसके चलते वहां पर उन्हें बाबा कहा जाता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Afghan government worried over Ahmed Shah Abdali's character, debates on social media


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JUSqol

No comments