न्यूमेरोलॉजी के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन सोमवार
जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 18 नवंबर का मूलांक 9 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के विशेष योग बन रहे हैं। अंक 2, 7 की परस्पर विरोधी युति है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है और अंक 9 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन सोमवार...
- अंक 1
मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले इंजीनियरों को समय की कृपा मिल सकती है। जमीन संबंधी फेरबदल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। हड्डी की पुरानी चोट फिर कष्ट दे सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर चंदन का लेप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
- अंक 2
अपने आपको मानसिक अस्थिरता से बचा लेंगे तो कुछ खास कर सकते हैं। विशेष निर्णय लेना है तो किसी विशेषज्ञ व्यक्ति की सहायता लें। इच्छाशक्ति प्रबल रह सकती है।
क्या करें- कुलदेवी को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
- अंक 3
प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। दूर की यात्रा लाभकारी रह सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव के सामने तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 4
बकाया प्रमोशन का सुख अब मिल सकता है। सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। खून से संबंधित बीमारी के मोर्चे पर राहत मिल सकती है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 5
समय जितना पक्ष का है, उतना ही विपरीत भी; इसलिए उठापटक के चक्कर में न पड़ें। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 6
बैंक और बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय सुखकारी सिद्ध हो सकता है। न्यूरो डॉक्टरों को करियर में लाभ हो सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है।
क्या करें- गायों को गुड़ डाल कर चुपड़ी रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
- अंक 7
परफ्यूम के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए आवेदन के मामले में अनुकूलता रह सकती है। व्यर्थ की बातों पर टिप्पणी करने से बचें।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 8
अपनी बातों से लोगों को विरोधी बनाने से बचें। एयरोनोटिक्स इंजीनियरों को अनुकूलता रह सकती है। अपना मनोबल कमजोर न होने दें।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
- अंक 9
चुनावी लड़ाई फायदे का सौदा सिद्ध हो सकती है। मित्र-मंडली का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रह सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32R8IVS
No comments