रन आउट होने के बाद सामने खड़े बल्लेबाज पर नाराज हुए बाबर आजम, वायरल हुआ वीडियो
खेल डेस्क. टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रन आउट होने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद पर नाराजगी जताई। ये घटना पाकिस्तानी पारी के दौरान 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जब एस्टन एगर की गेंद पर बाबर ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेला। उन्होंने तेजी से एक रन पूरा किया और दूसरा रन लेने के लिए दौड़ पड़े, हालांकि वॉर्नर के सीधे थ्रो पर वे रन आउट हो गए। वे 38 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
रन आउट होने से पहलेबाबर ने डाइव लगाते हुए खुद को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वॉर्नर का थ्रो सीधे स्टम्प पर लगा और उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद वे इफ्तिखार की ओर देख झल्लाते नजर आए। बाबर वहां पर दूसरा रन नहीं दौड़ना चाहते थे,लेकिन इफ्तिखार की वजह से उन्हें भी भागना पड़ा। बाबर की नाराजगी का ये वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उनका सपोर्ट करते दिखे।
ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता मैच
मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 8 नवंबर को पर्थ में होगा।
मैच का अंतिम स्कोर:
पाकिस्तान:150/6 (20 ओवर), इफ्तिखार- 62*
ऑस्ट्रेलिया:151/3 (18.3 ओवर), स्मिथ- 80*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qoNqkM
No comments