Breaking News

एकता कपूर को मिला सबसे शक्तिशाली बिजनेस वुमन का अवॉर्ड, लिखा- शुक्रिया, सम्मानित महसूस कर रही हूं

टीवी डेस्क. टीवी सीरियल और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से साल की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें बिजनेस की दुनिया की पॉपुलर इंडियन मैगजीन फार्च्यून इंडिया ने दिया है। एकता ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए मैगजीन का शुक्रिया अदा किया है।

एकता कपूर का ट्वीट।

एकता ने लिखा, "मुझे प्रेरणादायक शक्तिशाली महिलाओं की अगस्त कंपनी में शामिल करने के लिए शुक्रिया फार्च्यून इंडिया। मेरी ईमानदार सोच है कि मुझे अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। फिर भी सम्मानित महसूस कर रही हूं। उम्मीद है कि आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। जय माता दी।"

1995 से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं एकता

एकता 1995 से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलेफिल्म्स के बैनर तले 'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'कुमकुम भाग्य', 'नागिन', 'कवच' जैसे कई सीरियल्स बनाएं हैं। इनमें से कई फ्रेंचाइजी आज भी टीवी पर चल रही हैं।

वे बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले 'क्योंकि...मैं झूठ नहीं बोलता', 'मिशन इस्तांबुल', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'एक विलेन', 'उड़ता पंजाब' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्में भी बना चुकी हैं। इसके अलावा अल्ट बालाजी के बैनर तले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी कई वेब सीरीज चल रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ekta Kapoor Awarded Most Powerful Business Woman Of The Year From Entertainment World By Fortune India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33z0bYN

No comments