श्याओमी ने पेश किया नया 20W वायरलेस फास्ट चार्जर, लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों पोजीशन में चार्ज होगा फोन
गैजेट डेस्क. चीन में श्याओमी ने अपने नए 20 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जर को पेश कर दिया है। इस नए प्रोडक्ट की स्पेशन क्राउडफंडिंग कीमत 1,008 रुपए रखी गई है। इसकी खासियत है यह है कि इसमें वर्टिकल और लैंडस्केप दोनों पोजीशन में डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें सिर्फ वहीं डिवाइस चार्ज किए जा सकेंगे, जो इस तकनीक को सपोर्ट करते हैं। इसे श्याओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 11 नवंबर से शुरू होगी।
-
नए चार्जर को डिजाइन पहले से काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें एक छोटा सा सर्कुलर बेस मिलेगा और एंगल स्टैंड मिलेगा। नया 20 वॉट वायरलेस चार्जर Qi वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यानी इसमें वहीं डिवाइस चार्ज हो पाएंगे, जो इस तकनीक को सपोर्ट करते हैं।
-
इससे पहले भी बिल्ट-इन फैन वाले 30 वॉट वर्टिकल एयर-कूल्ड वायरलेस चार्जर को बाजार में पेश कर चुकी है। अब कंपनी ने 20 वॉट पावर आउटपुट वाले वायरलेस चार्जर को पेश किया है, जिसमें डिवाइस को लैंडस्कैप और वर्टिकल दोनों पोजीशन में चार्ज किया जा सकेगा।
-
इसके अलावा क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म पर एमआई का बिसाइड लैंप 2 भी उपलब्ध है। इसे 2299 रुपए में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसकी शिपिंग 3 दिसंबर से शुरू करेगी। कंपनी ने फंडिंग के लिए 2,000 यूनिट का लक्ष्य तय किया है। इसे एमआई होम ऐप के कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें 1.6 करोड़ कलर्स मिलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32zEXZw
No comments