न्यूमेरोलॉजी के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर का अंतिम दिन
अंक 1
सरकारी नौकरी वालों को अनचाही जगह पर भेजा जा सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़े तो कर लीजिए। अपने उत्साह को गलत दिशा में जाने से रोकें।
क्या करें- शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2
संतान के करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। महिला ट्रेवल एजेंटों के लिए समय अच्छा है। पेट संबंधी स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।
क्या करें- गायों को चुपड़ी रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 3
मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है, लेकिन यह भी भले के लिए ही रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू और पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4
जिन लोगों के विरुद्ध कंपनी या सरकार की विभागीय जांच चल रही है, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रिंट मीडिया के संपादकों के लिए समय उपयुक्त सिद्ध हो सकता है। सिर दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- रसदार मिठाई की भीख दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5
विदेश जाने का विचार बना रहे हैं तो अभी आगे के लिए टाल दें। जो काम चल रहा है, उसे ही संभालने पर पूरा ध्यान लगाएं। हड्डी का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6
मीडिया में पैसा लगाना चाहते हैं तो समय पक्ष का रहेगा। जनसंपर्क का काम संभालने वाले सरकारी व गैर सरकारी लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला सिद्ध हो सकता है। अनावश्यक ख़र्च से बचें।
क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7
किसी निकट संबंधी की सहायता से खास उलझन से मुक्ति या इसका मार्ग मिल सकता है। अपने व्यवहार को पर्याप्त रूप से विनम्र बनाए रखें। पाचन संबंधी समस्या का शिकार हो सकते हैं।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8
न्यायिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूलता लिए हुए है। आईटी इंजीनियरों के लिए अच्छा अवसर हो सकता है। उत्साह को अति उत्साह में बदलने से बचाएं।
क्या करें- हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 9
राजनेताओं को सरकारी ढांचे में अच्छे पद पर मनोनयन मिल सकता है या संगठन में उल्लेखनीय दायित्व मिल सकता है। दुबले-पतले लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है। जोश में मित्रों के साथ संबंध खराब न कर लें।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PvEbK
No comments