Breaking News

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे ब्रेल लिपि में लिखे साइन बोर्ड, दिव्‍यांग यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

यूटिलिटी डेस्क. इंडियन रेलवे ने दिव्‍यांग यात्रियों की सहूलियत के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ब्रेल लिपि इंडिकेटर लगाया है। इससे इन यात्रियों को स्टेशन के नक्शे को समझने में मदद मिलेगी और उन्हे परेशान नहीं होना पड़ेगा।चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऐसे दिव्‍यांग यात्रियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने के मकसद से अब ब्रेल लिपि में दिशानिर्देश लिखे गए हैं।


रेलवे की ओर से प्लेटफार्म तक आसानी से जाने के लिए प्रवेश द्वार, पीने का पानी, लिफ्ट, एस्‍कलेटर और सीढ़ियों के पास ब्रेल लिपि में साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि यात्री आसानी से उस जगह पहुंच पाएं यहां वे जाना चाहते हैं।


प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर सभी प्लेटफार्म पर यह बोर्ड लगा दिए गए हैं. इसका उद्घाटन अंबाला मंडल के DRM गुरिंदर मोहन सिंह ने किया। गुरिंदर मोहन ने कहा कि इस सुविधा को लेकर रेलवे की तरफ से 1 साल से प्लानिंग चल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है। रेलवे ने पहले ही ट्रेनों के कोचों में ब्रेल लिपि में सीट नंबर लिखे थे ताकि ब्‍लाइंड यात्री आसानी से सीट तक पहुंच जाएं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऐसा कराने के लिए कई बार दिव्यांग यात्रियों की ओर से रेलवे बोर्ड मंडल में अपील की गई थी। इसके साथ ही नॉर्दर्न रेलवे के जीएम की तरफ से भी ब्रेल लिपि में साइन को लगाने की बात कही गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sign boards in Braille lipi at Chandigarh railway station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RthFs

No comments