Breaking News

दो अंक में रिटर्न पाने के लिहाज से उपयुक्त हैं मिड और स्मॉल-कैप फंड

यूटिलिटी डेस्क. सभी म्यूचुअल फंडों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। इनके बार में जानकारी होने से आप जरूरत के मुताबिक सही स्कीम चुन सकते हैं। फिर वो चाहे मिड-कैप फंड हो या स्मॉल-कैप फंड, लॉर्ज-कैप फंड हों या इंडक्से फंड। शेयर बाजार में बढ़त के ताजा दौर में मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में मिड-कैप और स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंडों के प्रदर्शन बेहतर रह सकता है।


पिछले कुछ समय में जो इनमें जो गिरावट आई थी, उसमें अब थोड़ा-थोड़ा सुधार दिखाई दे रहा है। हाल में शॉर्ट टर्म में इन दोनों प्रकार के फंड्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। इसके पीछे मार्केट सेंटिमेंट मजबूत होना अहम वजह है। इस साल आम चुनाव में मोदी सरकार को मिली प्रचंड जीत ने इसमें जान फूंकी है। साथ ही ब्याज दरों में गिरावट का माहौल है। पिछले कुछ महीनों में मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट का प्रदर्शन फीका रहा। लेकिन रिजर्व बैंक के बॉन्ड खरीद कार्यक्रम के चलते लिक्विडिटी की समस्या काफी हद तक हल हो चुकी है। इसके अलावा बाजार में लिस्टेड कंपनियों को देखें तो पहली 250 कंपनियों में सेकुछ ऐसी हैं, जो किसी न किसी कारण से दिक्कत में हैं।


पिछले कुछ समय में इन शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। पर आगे चलकर जैसे ही आय में सुधार होगा। जैसे-जैस खपत में तेजी आएगी, वैसे-वैसे इनके शेयरों में तेजी आएगी। ऐसे निवशेक जो कम से कम जोखिम के साथ वाजिब रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए मिड कैप फंड बेहतर है। कुछ निवशेक ऐसे होते हैं जिनमें थोड़ा अधिक जोखिम लेकर ज्यादा रिटर्न कमानेकी इच्छा होती है। वेस्मॉल-कैप फंड में निवेश कर सकते हैं। चूं कि स्मॉल-कैप फंड्स में जोखिम अधिक होता है इसलिए इसमें रिटर्न फंड मैनेजर के प्रबंधन क्षमता पर निर्भर होता है। यदि आपके पास जोखिम लेने की क्षमता है और निवेश का नजरिया लंबा है तो मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्कीमों में निवेश के लिए हर समय अच्छा होता है।


इंडेक्स फंड सूचकांक के शेयरों में निवेश करते हैं
इंडक्से फंड, इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं जो उन शेयरों में निवेश करते हैं जो किसी सूचकांक में शामिल होते हैं। भारत में प्रचलित इंडक्से फंड ज्यादातर सेंसेक्स या निफ्टी जैसे लोकप्रिय सूचकांकों में शामिल शेयरों में निवेश करते हैं। इन की एक विशेषता यह है कि बिना किसी विशेषज्ञ के सलाह के इन फंड में निवेश किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mid and small-cap funds are good option for investment according to expert


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ClmogS

No comments